मोदी की गारंटी को पूरी करने की गारंटी मेरी: बृजमोहन अग्रवाल

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 59 Second

छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की कैबिनेट का विस्तार हो गया है. वरिष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल समेत नौ विधायकों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने आठवीं बार विधायक बने बृजमोहन अग्रवाल समेत सभी मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए.

बृजमोहन अग्रवाल 1990 में पहली बार विधायक चुने गए थे. उसके बाद से वो लगातार चुनाव जीतते चले आ रहे है. अपने इस आठवें चुनाव में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी महंत श्री राम सुंदर दास को 67,719 मतों से हराकर छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ी विजय हासिल की थी. राजनीतिक जीवन में यह पांचवा मौका है जब श्री बृजमोहन अग्रवाल को मंत्री बनाया गया है. 1990 में पहली बार मध्य प्रदेश में तत्कालीन मुख्यमंत्री सुंदर लाल पटवा की सरकार में मंत्री बनाया गया था. उसके बाद 2003, 2008 और 2013 में भी छत्तीसगढ़ में रमनसिंह सरकार में भी मंत्री रह चुके है.

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि, वो इस सफलता का श्रेय अपने परिवार और छत्तीसगढ़ की जनता को दिया है और कहा कि, आपके प्यार और स्नेह के बदौलत ही मैं यहां तक पहुंचा हूं. मैं जनता के विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा . पूरी लगन और ईमानदारी के साथ अपना काम करूंगा. कोई भी काम ऐसा नहीं करेंगे जिससे रायपुर और छत्तीसगढ़ की जनता का सर झुके. उन्होंने कहा कि चुनावी वादों और मोदी की गारंटी को पूरी करने की गारंटी उनकी है. उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य मंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को विकासशील से विकसित बनाने पर काम करेंगे. छत्तीसगढ़ में गुंडों माफियाओं, अपराधियों, अवैध कब्जाधारियों का राज खत्म होगा और न्याय का राज शुरू होगा. यहां रोजगार के नए अवसर पैदा किए जाएंगे. छत्तीसगढ़ को देश में नंबर वन बनाना ही उनका लक्ष्य रहेगा.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कानून-व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

Share on Social Mediaरायपुर. कानून व्यवस्था पर कलेक्टर , एसपी को दिए निर्देश. सीएम ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज दिखना चाहिए. इसके अलावा जुआ-सट्टा, अवैध शराब की बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई, वीसी के माध्यम से कलेक्टर को दिए निर्देश. वहीं मुख्यमंत्री राजस्व मामलों के निराकरण […]

You May Like