मिचौंग के असर से प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 39 Second

चक्रवाती तूफान मिचौंग का प्रभाव छत्तीसगढ़ में भी पड़ा है. मंगलवार से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला है. जिसकी वजह से राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई है. वहीं ठंड बढ़ गई है. मौसम में हुए परिवर्तन ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. मौसम विभाग की अनुसार आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी.

मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. मौसम में बदली और हल्की बारिश से किसान धान की कटाई और मिजाई नहीं कर पा रहे है. वहीं दो दिनों से धान खरीदी भी बंद है. बाड़ी और खेतों में लगे धान की फसल के अलावा सब्जी और फूलों में भी इसका असर पड़ रहा है.

मौसम विभाग के अनुसार, भीषण चक्रवाती तूफान “मिचांग” के कारण आज प्रदेश के अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. साथ ही एक दो स्थानों में तेज हवा चलने के साथ भारी वर्षा हो सकती है. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 26.3°C KVK दंतेवाड़ा और सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.8°C पेण्ड्रा रोड में दर्ज किया गया. अगले दो तीन दिनों तक मौसम इसी तरह रहने की संभावना है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

Animal Box Office Collection Day 5: फिल्म वर्ल्ड़वाइड तेजी से 500 करोड़ के करीब पहुंचती दिखी

Share on Social MediaAnimal Box Office Collection Day 5: सोमवार को तो रणबीर कपूर की फिल्म ने ‘जवान’ और ‘गदर 2’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ‘एनिमल’ बिना किसी स्पेशल हॉलीडे के एक आम वीकेंड पर रिलीज हुई, लेकिन फिल्म के ट्रेलर ने जो जादू चलाया था उसकी नतीजा […]
Animal Box Office Collection Day 5: फिल्म वर्ल्ड़वाइड तेजी से 500 करोड़ के करीब पहुंचती दिखी

You May Like