नव वर्ष का तोहफा: एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम ने 50 लाख के गुम हुए मोबाईल लौटाएं

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

रायपुर. गुम मोबाईल फोन की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं उप पुलिस अधीक्षक अपराध दिनेश सिन्हा को गुम मोबाईल फोन ढूंढ कर बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया है.

 जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा आवेदकों द्वारा प्रस्तुत गुम मोबाईल फोन के आवेदनों पर गुम हुए मोबाईल फोन को ढूंढने का विशेष अभियान चलाया गया. एण्टी क्राईम एण्टी साईबर यूनिट की टीम द्वारा आवेदकों के गुम हुए कुल 223 नग मोबाईल फोन को प्रदेश सहित अन्य राज्यों के अलग – अलग स्थानों से ढूंढ कर बरामद किया गया. एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा कुल 223 नग मोबाईल फोन कीमती लगभग 50,00,000/- (पचास लाख रूपये) बरामद कर आज दिनांक 01.01.2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल के हाथों मोबाईल फोन को उनके स्वामियों को वितरित कर नव वर्ष का तोहफा दिया गया. जिस पर मोबाईल फोन के स्वामियों द्वारा एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम सहित रायपुर पुलिस की भूरी – भूरी प्रशंसा कर धन्यवाद दिया गया.

 इसके पूर्व भी वर्ष 2022 में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा आवेदकों के गुम हुए लगभग 01 करोड़ 50 लाख रूपये कीमत के कुल 610 नग मोबाईल फोन को रिकवर कर मोबाईल फोन स्वामियों को वितरित किया जा चुका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आठ महीने तक शरीर में रह सकता है कोरोना संक्रमण

Share on Social Mediaनई दिल्ली. नए अध्ययन से पता चला है कि कोरोना वायरस इंसानों के दिमाग सहित पूरे शरीर में फैल सकता है. कोविड-19 से मरने वाले 44 लोगों की ऑटोप्सी से ऊतक के नमूनों के विश्लेषण से पता चला है कि वायरस मस्तिष्क सहित पूरे शरीर में फैल […]

You May Like