पुलिसकर्मियों ने इंफाल से कुछ ही दूर पहले रोका राहुल गाँधी का काफिला,इन कारणों से नहीं मिली …

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 35 Second

नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज मणिपुर पुहंचे। लेकिन इंफाल के पास उनके काफिले को रोक दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बिष्णुपुर पोस्ट पर उनका काफिला रोका गया है। पुलिस इलाके में हिंसा और आगजनी की घटनाओं को देखते हुए उन्हें आगे जाने की इजाजत नहीं दे रही है।आपको बता दें कि राहुल गांधी अगले दो दिनों तक मणिपुर में रहेंगे। इस दौरान वो इंफाल और चूराचांदपुर जाएंगे. दोनों ही जगहों पर राहुल रिलीफ कैंपों का दौरा करेंगे। साथ ही यहां सिविल सोसायटी के लोगों से भी मुलाकात करेंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मणिपुर में मई की शुरुआत में भड़की जातीय हिंसा में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जिसके बाद इस साल मई में शुरू हुई जातीय संघर्ष से 300 से ज्यादा रिलीफ कैंप्स में लगभग 50,000 लोग रह रहे हैं। हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री ने मणिपुर के हालात पर सर्वदलीय बैठक की थी।जिसके कुछ ही समय बाद राहुल का मणिपुर जाने का फैसला तब सामने आया।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दुनिया के शीर्ष 150 विश्वविद्यालयों में आईआईटी बॉम्बे

Share on Social Mediaदुनिया के टॉप 150 विश्वविद्यालयों में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी बॉम्बे ) शामिल हो गया है. आईआईटी बांबे ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 में 149वां स्थान हासिल किया है. पिछले साल क्यूएस रैंकिंग में आईआईटी बॉम्बे को 172वें स्थान पर रखा गया था. आईआईटी बॉम्बे ने […]

You May Like