भाजपा द्वारा रायपुर में आयोजित महाधरना में शामिल हुए विधायक बृजमोहन अग्रवाल

0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 8 Second

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि बीते साढ़े चार साल में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने लगभग एक लाख करोड़ के घोटाले किए हैं. उन्होंने छत्तीसगढ़िया और छत्तीसगढ़ियावाद के नाम पर जनता को बरगलाने की कोशिश की और दूसरी तरफ कुल मिलाकर ₹1 लाख करोड़ का घोटाला करके छत्तीसगढ़ की जनता के हित में खर्च होने वाली राशि अपने जेबों में भर ली. बृजमोहन अग्रवाल ने यह बात प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए ₹2000 करोड़ के शराब घोटाले के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित महाधरना में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही.

 बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि ईडी ने 2000 करोड़ के शराब घोटाले की बात कही है परंतु यह इससे कहीं ज्यादा का बड़ा घोटाला है. हम तो ईडी से मांग करेंगे की शराब घोटाले की तरह रेत घोटाला, जमीन घोटाला,चावल घोटाला,कैंपा घोटाला, डीएमएफ घोटाला,जंगल माफियाओं द्वारा किया जा रहा घोटाला,रायपुर का स्मार्ट सिटी घोटालें को भी उजागर करें. ताकि छत्तीसगढ़ की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार का चाल,चरित्र और चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो सके.

बृजमोहन ने कहा कि बीते चुनाव में कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र में शराब बंदी का वादा करके विशेष रूप से माताओं,बहनों का वोट प्राप्त किया था. परंतु सत्ता में आते ही शराबबंदी का वादा तो दूर शराब के धंधे पर ही वादा करने वाले ये कांग्रेस के नेता उतर आए है.

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वाली, छत्तीसगढ़ को लूटकर अपनी जेबें और कांग्रेस पार्टी का खजाना भरने वाली प्रदेश की बेईमान सरकार को उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है. इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को कमर कसकर छत्तीसगढ़ को बचाने के लिए मैदान में उतरना है और जनता के सामने कांग्रेस सरकार की बेईमानी को उजागर करना है.

इस महा धरना में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, सांसद सुनील सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता सच्चिदानंद उपासने, सुभाष तिवारी सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा के नेता कार्यकर्ता मौजूद थे.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी

Share on Social Mediaइस वर्ष 10वीं क्लास की परीक्षा के लिए 2165805 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया था. जिनमें से 2016779 छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं. यहां देख पाएंगे रिजल्ट ​ cbseresults.nic.in cbse.nic.in cbse.gov.in

You May Like