रायपुर में होने वाले क्षेत्रीय सरस मेला में कई राज्यों की भागीदारी

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 7 Second

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत गठित महिला स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी और विक्रय के लिए रायपुर के पंडरी हाट में क्षेत्रीय सरस मेला का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 29 मार्च से 7 अप्रैल तक चलने वाले इस दस दिवसीय मेले में छत्तीसगढ़ के साथ ही कई राज्यों के ग्रामीण समुदायों द्वारा निर्मित सामग्रियों की बिक्री और प्रदर्शन किया जाएगा। मेला में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के फूड स्टॉल में लोग स्थानीय व्यजंनों का लुत्फ उठा सकेंगे। मेलास्थल में शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी होगी। ‘बिहान’ के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं द्वारा उत्पादित व निर्मित प्राकृतिक उत्पादों के प्रोत्साहन और विक्रय के लिए आयोजित इस मेला में लोग प्रतिदिन सवेरे 11 बजे से रात नौ बजे तक प्रदर्शनी, खरीदी, छत्तीसगढ़ी व्यंजनों तथा सांस्कृतिक संध्या का आनंद ले सकेंगे।   

राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा गांवों की समृद्धि और रोजगार के लिए संचालित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन – ‘बिहान’ योजना के अंतर्गत इस क्षेत्रीय सरस मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेला में ‘बिहान’ के तहत प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में गठित महिला स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित कई विशिष्ट जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी-सह-विक्रय की व्यवस्था रहेगी। कोसा, सिल्क, खादी, हैण्डलूम, बैलमेटल, टेराकोटा, बांस, काष्ठ शिल्प इत्यादि उत्पाद बिक्री और प्रदर्शनी के लिए उपलब्ध रहेंगे। प्रदेश के विभिन्न जिलों से रसायन मुक्त विशेष उत्पादों जैसे सुगंधित चावल, ब्लैक राइस, मसाले, तेल, वनोपज आधारित दुर्लभ उत्पाद, शहद इत्यादि की मेला में बिक्री की जाएगी। क्षेत्रीय सरस मेला में असम, गुजरात, मध्यप्रदेश, ओड़िशा, उत्तरप्रदेश और राजस्थान सहित अनेक राज्यों के ग्रामीण समुदायों द्वारा उत्पादित उत्कृष्ट उत्पाद भी प्रदर्शनी-सह-विक्रय के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सामूहिक विवाह में 297 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

Share on Social Mediaमहिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया के मुख्य आतिथ्य में कांकेर जिले के अंतागढ़ में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 297 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। श्रीमती भेंड़िया ने दंपत्तियों को सुखमय जीवन के लिए आर्शीवाद देते हुए कहा कि योजना के क्रियान्वयन से कमजोर […]

You May Like