भाजपा के झूठ के विरूद्ध सच का प्रहार है छत्तीसगढ़ का ‘‘कांग्रेस भरोसा यात्रा’’ – विकास उपाध्याय

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 40 Second

रायपुर । प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाये जा रहे अभियान ‘‘कांग्रेस भरोसा यात्रा’’ का आज महात्मा गांधी जी की जयंती दिवस पर संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय द्वारा रायपुर पश्चिम विधानसभा में सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजनों के साथ छत्तीसगढ़ की जनता के विश्वास और उम्मीद पर खरा उतरने बाइक रैली कर ‘‘कांग्रेस भरोसा यात्रा’’ निकाला गया। विकास उपाध्याय ने बताया कि प्रदेश सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं से प्रदेश की जनता का सम्पूर्ण विकास हो रहा है। इसी विश्वास को आगे बढ़ाने छत्तीसगढ़ में पुनः 2023 में कांग्रेस की सरकार लाने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पूरे प्रदेश के सभी 90 विधानसभाओं में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर जनता का भरोसा कायम रखने बाइक रैली के माध्यम से कांग्रेस भरोसा यात्रा निकाली गई।

जिसमें रायपुर पश्चिम के अंतर्गत साईंस कॉलेज हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर बाइक रैली की शुरूआत हुई जो रायपुर पश्चिम के आमापारा से होते हुए गुरु घासीदास प्लाजा, अग्रसेन चौक, कबीर चौक रामनगर, पहाड़ी चौक शुक्रवारी बाजार, गुढ़ियारी पड़ाव होते हुए मारूति मंगलम, खमतराई दुर्गा मंदिर, अंडर ब्रिज, महतारी चौक, कोटा, मोहबा बाजार, टाटीबंध, सरोना, रायपुरा, गोल चौक होते हुए डंगनिया से तात्यापारा, रामसागर पारा, तेलघानी नाका चौक होते हुए वापस एनआईटी के सामने यात्रा का समापन हुआ। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की सरकार द्वारा जो जनहितकारी कार्य लगातार साढ़े चार वर्षों में किये गए हैं, उन्हीं कार्यों की सफलता की यात्रा है ‘‘कांग्रेस भरोसा यात्रा’’।

विकास उपाध्याय ने बताया कि भरोसा यात्रा एक यात्रा ही नहीं अपितु छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता का कांग्रेस पार्टी और राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर एक अटूट भरोसा है। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने अपने जनघोषणा में किये गये वादों में से 80 प्रतिशत वादों को पूरा किया है और जनता का भरोसा बरकरार रखा है। आज छत्तीसगढ़ में हर वर्गों के लिए छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने 51 जन कल्याणकारी योजनाएँ बनाई, जिसमें सभी वर्ग जैसे महिला, बच्चे, बुजुर्ग और युवाओं को इसका लाभ मिल रहा है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ियावाद पर भूपेश बघेल द्वारा सबसे ज्यादा जोर दिया जा रहा है जिससे छत्तीसगढ़ी संस्कृति भरपूर बढ़ावा मिल रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चीनी के निर्यात पर रोक लगा सकती है सरकार

Share on Social Mediaकेंद्र सरकार गेहूं और चावल के बाद चीनी के निर्यात पर रोक लगा सकती है. बताया जा रहा है कि इस साल बारिश की वजह से कम उत्पादन की आशंका, त्योहारी मौसम में मांग और महंगाई की स्थिति को देखते हुए सरकार ये फैसला ले सकती है. […]

You May Like