जाति प्रमाण समय पर नहीं बनने से नहीं पढ़ पाया, पर मेरा बेटा जरूर पढ़ेगा

0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 5 Second

कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लाक में रहने वाले कलेश पलार हल्बा जनजाति के हैं. लेकिन जाति प्रमाण पत्र समय पर नहीं बनने के कारण 10वीं के बाद पढ़ाई जारी नहीं रख पाए। लेकिन आज कलेश पवार के चेहरे पर मुस्कान है क्यूंकि जाति प्रमाण पत्र की वजह से उनके बेटे की पढ़ाई नहीं रूकेगी। दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले उनके बेटे जिज्ञांशू को उसके स्कूल में ही उसका जाति प्रमाण पत्र मिल गया है। शायद जिज्ञांशू को इस बात का अहसास नहीं है कि उसे क्या मिला है, लेकिन अपने पिता के चेहरे की मुस्कुराहट को देखकर उसे ये जरूर पता है कि उसे भी पिता के साथ मुस्कुराना है।
तीन साल पहले तक जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदक को कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। ये प्रक्रिया इतनी जटिल थी कि कई लोगों ने जाति प्रमाण पत्र के बारे में सोचना ही बंद कर दिया। लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस परेशानी को समझा और जाति प्रमाण पत्र का सरलीकरण किया।  
अब स्कूल में ही जाति प्रमाण पत्र के लिए फार्म भर दिया जाता है और बिना किसी दौड़भाग के जाति प्रमाण पत्र बनकर स्कूल में ही बच्चे को मिल जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ है दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले जिज्ञांशू और उसके जैसे हजारों नौनिहालों के साथ जिन्हें जाति प्रमाण पत्र की वजह से कोई तकलीफ नहीं होगी और वो समय समय पर शासन की योजनाओं का लाभ भी ले सकेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पोषण अभियान के लिए छत्तीसगढ़ को फिर मिली सराहना

Share on Social Mediaमंत्री अनिला भेंड़िया ने आंगनबाड़ी भवन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि, मॉडल आंगनबाड़ी के लिए केंद्रीय सहयोग की मांग की श्रीमती भेंड़िया ने महिलाओं में एनीमिया तथा शिशु मृृत्यु दर में कमी लाने के लिए साझा प्रयास पर जोर दिया राजधानी रायपुर में महिला एवं बाल […]

You May Like