कोरबा में बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौत

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 7 Second

कोरबा में गुरुवार देर शाम अलग-अलग हुए सड़क हादसे में 5 युवकों की मौत हो गई। बड़ा हादसा कटघोरा क्षेत्र में हुआ हैं। यहां पर एक बाइक पर सवार 4 दोस्त सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान भारी वाहन ने एक का सिर कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक हालत गंभीर है। वहीं मानिकपुर क्षेत्र में ट्रेक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पाली क्षेत्र में भी 2 बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत हो गई।
भाटापारा के चिर्रा निवासी अजय कंवर (38) रोहित (19), जयदीप कंवर (30) और रामगोपाल कंवर (29) चारों ग्राम पतरापाली में एक भोज कार्यक्रम में शामित होकर एक ही बाइक पर लौट रहे थे।
अभी वे कटघोरा क्षेत्र के गांव जेन्जरा गांव के पास पहुंचे थे कि सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान कोई भारी वाहन उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में अजय व रोहित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जयदीप ने देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि चारों युवक नशे की हालत में थे। वह सड़क पर कैसे गिरे, इसे लेकर अभी स्पष्ट नहीं है। कुछ लोगों ने उन्हें सड़क पर ही पड़े देखा तो पुलिस को सूचना दी थी। वहीं लोग कुचलने वाले वाहन से भी टक्कर मारने की बात कह रहे हैं। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। चारों युवक आपस में दोस्त थे। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

पत्नी की हत्या करने के बाद खुद कर की आत्महत्या, जानें मामला

Share on Social Mediaराजनांदगांव में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। दोनों के शव शुक्रवार सुबह उनके घर से करीब 15 किमी दूर मिले। महिला का शव जमीन में पड़ा हुआ था, जबकि पति की लाश पेड़ से लटकी हुई थी। सूचना मिलने […]

You May Like