दिल्ली शराब घोटाला: ईडी के सामने नहीं पेश होंगे केजरीवाल

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

दिल्ली शराब घोटाला: ईडी ने शराब घोटाले में पूछताछ के लिए सोमवार को उन्हें समन जारी करके बृहस्पतिवार को बुलाया है। बब तक केजरीवाल के वकीलों ने ईडी के नोटिस के संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की है। संभवत: वह बृहस्पतिवार को ईडी के समक्ष पेश होकर अपना पक्ष रखेंगे।

सूत्रों के अनुसार वकीलों की राय लेने के बाद ही केजरीवाल ने ईडी के समक्ष पेश होने के बजाय विपश्यना पर जाने का निर्णय लिया है। वकीलों ने इस बार फिर ईडी के समन में कोई खामी निकाली है और उनकी ओर से बृहस्पतिवार को इसका खुलासा करने की संभावना है।

आम आदमी पार्टी ने ईडी के कदम पर सवाल उठाते हुए कहा था कि पार्टी के वकील समन का अध्ययन कर रहे हैं और कानूनी रूप से उचित कदम उठाए जाएंगे। इसके अलावा आप नेताओं ने कहा था कि केजरीवाल का विपश्यना पर जाने का कार्यक्रम पहले से ही निर्धारित था और यह जानकारी सार्वजनिक थी।

अरविंद केजरीवाल को ईडी ने अक्तूबर में भी इस मामले में समन जारी करके दो नवंबर को तलब किया था, लेकिन वह उस दौरान भी ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए थे। तब उन्होंने विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त होने का हवाला देते हुए ईडी के समक्ष पेेश होेने का समय मांगा था, वहींं दो नवंबर को उनके वकीलों ने ईडी के समन को गैर कानूनी करार दे दिया था।

Next Post

किरणमयी नायक को पद से हटाने पर हाईकोर्ट की रोक

Share on Social Mediaबिलासपुर हाईकोर्ट ने महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक को पद से हटाने के आदेश पर रोक लगा दी है. साथ ही उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने के भी निर्देश दिए हैं. मामले की सुनवाई बुधवार को जस्टिस एनके चंद्रवंशी की सिंगल बेंच में हुई. उल्लेखनीय है कि […]

You May Like