पत्नी की हत्या करने के बाद खुद कर की आत्महत्या, जानें मामला

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 6 Second

राजनांदगांव में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। दोनों के शव शुक्रवार सुबह उनके घर से करीब 15 किमी दूर मिले। महिला का शव जमीन में पड़ा हुआ था, जबकि पति की लाश पेड़ से लटकी हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते दंपती के बीच मन-मुटाव चल रहा था। मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ठाकुर टोला निवासी महेश्वर वर्मा (32) और उसकी पत्नी संगीता वर्मा (25) का शव ग्राम अछोली में मिला है। संगीता के शव के पास ही महेश्वर की बाइक खड़ी थी। उसके नामक से खून निकल रहा था। वहीं महेश्वर का शव पेड़ पर रस्सी से लटका था। महेश्वर परिवार सहित माता-पिता और भाइयों के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से परिवार में विवाद चल रहा था। इसके चलते पति-पत्नी में भी मनमुटाव हो गया।

बताया जा रहा है कि विवाद का कारण ज्वाइंट फैमिली में होना था। संगीता अपने पति के साथ अलग रहना चाहती थी, लेकिन महेश्वर इसके लिए तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इस पर संगीता अपने मायके बोरतालाब चली गई। इस पर महेश्वर गुरुवार को ही संगीता को मनाकर लाया था। पुलिस को अंदेशा है कि इसके बाद महेश्वर बाइक पर संगीता को लेकर निकला और गला दबाकर हत्या के बाद खुद भी फांसी लगा ली।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय के द्वारा जसगान के लिए वाद्य यंत्र किया गया भेंट

Share on Social Mediaरायपुर संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय द्वारा विधानसभा के सरदार वल्लभ भाई पटेल गोकुल नगर वार्ड 24 के रायपुरीं दाई समिति को जसगान हेतु वाद्य यंत्र भेंट किया गया। समिति के सदस्यों द्वारा विधायक के समक्ष वाद्य यंत्र की मांग रखी गई थी […]

You May Like