नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर पहुंचे थे सुरक्षा बल; एक जवान घायल, जंगल की आड़ लेकर भागे माओवादी

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

छत्तीसगढ़ में बस्तर के बाद अब गरियाबंद जिले से पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की खबर आई है। यहां रविवार तड़के सुरक्षा बल और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक जवान घायल हो गया है। बताया गया कि नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग निकले हैं।जानकारी के मुताबिक, जवानों को सूचना मिली थी कि कुल्हाड़ीघाट रेंज के देवडोंगर पहाड़ी पर बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। जिसके बाद STF के जवानों को मौके पर भेजा गया था। पता चला है कि जवान जैसे ही सुबह पहाड़ी के पास पहुंचे नक्सली जंगल का सहारा लेकर फायरिंग करने लगे। जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इसी जवाबी कार्रवाई में जवान युवराज सागर घायल हो गया।

ओडिशा की तरफ भाग गए नक्सली

इधर, जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर ओडिशा की तरफ भाग गए हैं। मुठभेड़ के बाद घायल जवान को पहले मैनपुर अस्पताल फिर रायपुर के अस्पताल में रेफर किया गया है। फिलहाल जवान की हालत खतरे से बाहर है। वहीं अभी यह पता नहीं चल सका है कि नक्सलियों को कितना नुकसान हुआ है।

Next Post

पंजाब कांग्रेस में सिद्धू पर फिर बड़ी कलह:डिप्टी CM रंधावा ने गृह मंत्रालय छोड़ने की पेशकश की; मंत्री आशु दे चुके 'कांग्रेस कल्चर' सीखने की नसीहत

Share on Social Mediaपंजाब कांग्रेस में नवजोत सिद्धू काे लेकर कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। सिद्धू अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को गिरफ्तार न करने के मामले में अपनी सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। उनके बयानों से तंग आकर अब डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा ने गृह मंत्रालय […]

You May Like