खैरागढ़ में 50 फीसदी से ज्यादा मतदान, दोपहर में रफ्तार हुई कम

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 10 Second

खैरागढ़ विधानसभा के लिए मंगलवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है, जो कि शाम 5 बजे तक चलेगा। दोपहर एक बजे तक 52.74 फीसदी मतदान हो चुका है। खास बात यह है कि महिला और पुरूष मतदाताओं में बराबर उत्साह है। अब तक जहां 52.88% पुरूषों ने मतदान किया है, वहीं 52.59% महिलाएं भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुकी हैं। आंकड़ों की बात करें तो सुबह 11.30 बजे तक 34.56 फीसदी और सुबह 9 बजे तक 17 फीसदी मतदान हुआ था।
फिलहाल धूप बढ़ने के साथ मतदान की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई है। कई बूथों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। इससे पहले सुबह करीब 9.30 बजे कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा और भाजपा उम्मीदवार कोमल जंघेल परिवार के साथ मतदान करने के लिए पहुंचे। दोनों उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना बेहद लाभकारी, दवा भी मिल रही निशुल्क

Share on Social Mediaदूरस्थ व दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना बेहद लाभकारी साबित हो रही हैं। लोग अब बाजार स्थल में भी उपचार की सुविधा प्राप्त कर रहे हैं। जिले के तीन विकासखण्डों के चिन्हांकित 20 हाट-बाजारों में आवश्यक दवाइयों एवं उपकरणों के […]

You May Like