भिलाई में दोस्तों में झगड़ा हुआ तो युवक ने दूसरे के सीने में मारा खंजर; लोगों ने आरोपी का घर भी तोड़ा

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 36 Second

दुर्ग जिले में नए साल की पार्टी कर रहे दोस्तों के बीच हुए विवाद में एक युवक की जान चली गई। दोस्त ने गुस्से में आकर अपने ही दोस्त के सीने में खंजर उतार दिया। चाकू सीने में 3 इंच चौड़ा 7 इंच गहराई तक धंस जाने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। भिलाई नगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आदतन अपराधी बताया जा रहा है।

भिलाई नगर थाना प्रभारी एमएल शक्ला ने बताया कि भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के बगल से स्थित रेलवे कालोनी वार्ड 61 में उड़िया बस्ती के लड़के देर रात न्यू इयर की पार्टी कर रहे थे। सभी लड़के शराब के नशे में थे। रात 10 बजे के करीब आरोपी केतन उर्फ टोलू बाग (20 वर्ष) आया और प्रिंस डोंगरे उर्फ डीजू पिता सुरेश डोंगरे (19 वर्ष) का कॉलर पकड़कर पार्टी से किनारे ले गया।

केतन ने प्रिंस को बहुत उड़ता है कहकर अपने जेब से खंजर निकाला और उसके सीने के दाहिनी तरफ वार कर दिया। चाकू लगते ही प्रिंस वहीं ढ़ेर होकर गिर गया। इसके बाद उसके दोस्त राजा सोनानी ने उसे वहां से भगा दिया। थोड़ी देर बाद जब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो वह उसे तुरंत चंदूलाल चंद्राकर हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने डोंगरे को मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल में की तोड़फोड़
मोहल्ले के लोग डोंगरे को लहूलुहान हालत में लेकर चंदूलाल चंद्राकर हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। वहां डॉक्टरों ने डोंगरे को चेक करके मृत घोषित कर दिया। डोंगरे की मौत की बात सुनते ही परिजन आग बबूला हो गए। लोगों और महिलाओं तक ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया था।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर पहुंचे थे सुरक्षा बल; एक जवान घायल, जंगल की आड़ लेकर भागे माओवादी

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ में बस्तर के बाद अब गरियाबंद जिले से पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की खबर आई है। यहां रविवार तड़के सुरक्षा बल और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक जवान घायल हो गया है। बताया गया कि नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग निकले हैं।जानकारी के मुताबिक, […]

You May Like