शेयर बाजार में कारोबार का समय बढ़ाने पर विचार

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 15 Second

भारतीय शेयर बाजार में कारोबार का समय बढ़ाने की तैयारी चल रही है. खबरों के मुताबिक, शेयर के लेन-देन का समय दोपहर 3.30 से बढ़ाकर शाम 5 बजे तक किया जा सकता है. वहीं वायदा यानी फ्यूचर एंड ऑप्शन का कारोबार रात 11.55 बजे तक बढ़ाया जा सकता है.

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि कारोबार का समय बढ़ाने के लिए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की अन्य बाजार प्रतिभागियों के साथ शुरुआती बातचीत चल रही है. इससे पहले, बाजार नियामक सेबी ने 2018 में कारोबार की अवधि बढ़ाने के लिए रूपरेखा जारी की थी.

मौजूदा वक्त में, शेयर बाजार में इक्विटी और वायदा खंड में सुबह 9 बजकर 15 मिनट से दोपहर 3 बजकर 30 मिनट तक कारोबार होता है. देश का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज शेयरों में कारोबारी घंटे बढ़ाना चाहता है.

यह पहली बार नहीं है जब कारोबार का समय बढ़ाने की चर्चा चल रही है. बाजार नियामक और विशेषज्ञ इस कदम को बेहद जरूरी बता रहे हैं. उनके मुताबिक भारत में वर्तमान में जो कारोबार समय है उसके चलते बड़ी मात्रा में सौदे विदेशी बाजारों में चले जाते हैं.

एक अन्य प्रस्ताव के मुताबिक वायदा यानी फ्यूचर एंड ऑप्शन का कारोबार अमेरिकी बाजार के खुलने के समय तक चालू रखा जाना चाहिए. इस तरह से कारोबारी अपने जोखिम को कम कर पाएंगे.

गौरतलब है कि गिफ्ट सिटी में पहले ही इस तरह का कारोबार शुरू हो चुका है. दिन-रात चलने वाले इस व्यापार केंद्र में गतिविधियां तेजी पकड़ रही हैं.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कैंसर की दो दवा जांच में नकली निकली

Share on Social Mediaगाजियाबाद. ट्रॉनिका सिटी में चार महीने पहले औषधि सुरक्षा विभाग की छापेमारी में जब्त की गई कैंसर की 14 दवाओं में से दो कैप्सूल इब्रुटीनिब (इब्रूक्सन) और इब्रुटीनिब (ल्युसीब्रू-140) को नकली पाया गया. वहीं, दो अन्य दवाएं अधोमानक मिली हैं. यह दवाइयां बंग्लादेश और कोलंबो की कंपनियां […]

You May Like