लैंडर विक्रम चांद के चक्कर लगाने को तैयार , सतह पर कदम रखने से पहले अलग होगा लैंडर

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 9 Second

बेंगलुरु . भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा भेजे गए चंद्रयान-3 ने चांद की सबसे नजदीकी कक्षा में पहुंचने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया पूरी कर ली है. अब इसरो गुरुवार को प्रोपल्शन मॉड्यूल और लैंडर मॉड्यूल को अलग करेगा.

इसके बाद लैंडर विक्रम चांद की सतह पर उतरने के लिए सक्रिय हो जाएगा. लैंडर अपने साथ प्रज्ञान रोवर को लेकर 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा. इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 बुधवार को चांद की गोलाकार कक्षा में पहुंच गया है. बता दें, चंद्रयान-3 ने पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था, जिसके बाद इसने छह, नौ और 14 अगस्त को अगली कक्षाओं में प्रवेश किया.

लैंडर की गति कम करेगा इसरो इसरो वैज्ञानिकों के मुताबिक, प्रोपल्शन माड्यूल से अलग होने के बाद विक्रम लैंडर को चांद की एक कक्षा में स्थापित करने के लिए डीबूस्ट (धीमा करने की प्रक्रिया) से गुजारा जाएगा, जहां पेरिल्यून (चंद्रमा से निकटतम बिंदु) 30 किलोमीटर और अपोल्यून (चंद्रमा से सबसे दूर का बिंदु) 100 किलोमीटर है. यहीं से 23 अगस्त को यान की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास किया जाएगा.

लैंडर मॉड्यूल कक्षा छोड़कर चांद की सतह की ओर बढ़ेंगे. रात पौने दो बजे इनकी डीऑर्बिटिंग होगी. इसके बाद ये पूरी तरह चंद्र सतह के गुरुत्वाकर्षण प्रभाव में आ जाएंगे.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी का बड़ा बयान, कहा - बहुत बाद में आया इस्लाम, सब हिंदू से ही कन्वर्ट हुए...

Share on Social Mediaन्यूज़ डेस्क : पूर्व मुख्यमंत्री और डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के प्रमुख गुलाम नबी आज़ाद का बड़ा बयान सामने आया है। जिसे राजनैतिक गलियारों में हड़कम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म बहुत पुराना है। इस्लाम 1500 साल पहले आया है और 600 […]