उड़ान के दौरान आसमान में ही खुल गया विमान का दरवाजा, अटकी यात्रियों की सांसें

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

रूस में उड़ान के दौरान एक चार्टर विमान का दरवाजा अचानक खुल गया. यह घटना तब हुई जब विमान आसमान में था. दरवाजा अचानक खुलते ही अफरा-तफरी मच गयी. जानकारी के मुताबिक विमान में उस वक्त 25 यात्री सवार थे, घटना के दौरान यात्रियों की सांसें अटक गईं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रूस की एयरलाइन आईआरएयरो का एक एन-26 ट्विन प्रोप विमान साइबेरिया के शहर मागन से रूस के मागादान शहर जा रहा था. उड़ान भरने के बाद जब विमान करीब 2800-2900 मीटर की ऊंचाई पर था तो उसी समय विमान का पिछला दरवाजा खुल गया. इसके बाद से माहौल बदल गया. दरवाजा खुलने की वजह से यात्रियों का पूरा सामान बिखर गया.

जानकारी के मुताबिक टेक्निकल फॉल्ट की वजह से ये हादसा हुआ. आनन-फानन में विमान को वापस साइबेरिया के मागन शहर में उतारा गया और तकनीकी समस्या को दूर करने के बाद विमान को फिर से रवाना किया गया.

न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार चालक दल के 6 सदस्यों सहित लगभग 25 लोगों को ले जा रहे विमान का दरवाजा टेक ऑफ के दौरान खुल गया. एक यात्री द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में विमान का पीछे का दरवाजा खुला दिखाई दे रहा है. इसमें यात्री को अपनी सीट पर शांति से बैठे और मुस्कराते हुए देखा जा सकता है.

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे प्लेन के खुले दरवाजे का पर्दा हवा से फड़फड़ा रहा है. घटना के बाद किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है. एक बार जब केबिन पर फिर से दबाव डाला गया, तो विमान वापस चक्कर लगाता रहा और साइबेरियाई शहर मगन में फिर सफलतापूर्वक उतरा. हालांकि इस दौरान ठंड से बचने के लिए यात्रियों ने अपने कोट का उपयोग किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय मूल के एक डॉक्टर को यूनाइटेड किंगडम में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई

Share on Social Mediaवाशिंगटन . यौन उत्पीड़न के 115 मामलों में दोषी पाए जाने के बाद लंदन के रॉमफोर्ड में प्रैक्टिस कर रहे भारतीय मूल के एक चिकित्सक मनीष शाह को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. दोषी चिकित्सक मनीष शाह अपने क्लीनिक में आने वाली दो दर्जन […]

You May Like