इन फोन्स में नहीं चलेगा वॉट्सऐप, देखें लिस्ट कहीं इसमें आपका भी फोन तो नहीं….!

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 6 Second

न्यूज डेस्क : इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप ने आज (24 अक्टूबर) से कुछ स्मार्टफोन्स को सपोर्ट करना बंद कर दिया है। इस लिस्ट में 18 स्मार्टफोन शामिल हैं जो आउटडेटेड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एंड्रॉयड OS के 4.1 वर्जन में वॉट्सऐप का सपोर्ट बंद हो जाएगा। वॉट्सऐप के अनुसार, यह ऐप अब ऑपरेटिंग सिस्टम के 5.0 वर्जन और इससे नए वाले वर्जन को सपोर्ट करेगा।

वहीं, एपल के iOS 12 और नए वर्जन को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा KaiOS 2.5.0 और उससे ऊपर वाले फोन पर भी चल सकेगा, जिनमें जियोफोन और जियोफोन 2 शामिल हैं।

इन फोन में नहीं चलेगा वाट्सऐप
वॉट्सऐप ने जिन कंपनियों के स्मार्टफोन्स को सपोर्ट करना बंद किया, उनमें सेमसंग और एलजी जैसे अन्य बड़े ब्रांड शामिल हैं। कंपनी ने बताया कि इनमें से ज्यादातर फोन्स के ऑपरेटिव सिस्टम काफी पुराने हैं। जो लोग पहले ही अपने स्मार्टफोन्स को अपडेट कर चुके हैं, उन्हें चिंता करने की जरुरत नहीं है।

  • नेक्सस 7 (एंड्रॉइड 4.2 पर अपग्रेड करने योग्य)
  • सैमसंग गैलेक्सी नोट 2
  • HTC वन
  • सोनी एक्सपीरिया Z
  • LG ऑप्टिमस G प्रो
  • सैमसंग गैलेक्सी S2
  • सैमसंग गैलेक्सी नेक्सस
  • HTC सेंसेशन
  • मोटोरोला ड्रॉयड रेजर
  • सोनी एक्सपीरिया एस2
  • मोटोरोला जूम
  • सैमसंग गैलेक्सी टैब 10.1
  • आसुस आई पैड ट्रांसफॉर्मर
  • एसर आईकोनिया टैब A5003
  • सैमसंग गैलेक्सी S
  • HTC डिजायर HD
  • LG ऑप्टिमस 2X
  • सोनी एरिक्सन एक्सपीरिया आर्क3

वॉट्सऐप भेजेगा नोटिफिकेशन
अपना सपोर्ट समाप्त करने से पहले, वॉट्सऐप यूजर्स को पहले एक नोटिफिकेशन भेजेगा, जिसमें सूचित किया जाएगा कि डिवाइस का ऑपरेटिंग सिस्टम अब सपोर्टेड नहीं करेगा। कंपनी का कहना है कि डिवाइस को अपग्रेड करने के लिए एक रिमाइंडर भी भेजा जाएगा।

वॉट्सऐप की ओर से एक ब्लॉग में कहा गया कि लेटेस्ट एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ बने रहने के लिए हम नियमित रूप से पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करना बंद कर देते हैं। इससे नई टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करना आसान हो जाता है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए BJP की अंतिम लिस्ट जारी...

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें कसडोल, बेमेतरा, बेलतरा और अंबिकापुर के प्रत्याशी की घोषणा,कर दी हे । बेलतरा से सुशांत शुक्ला, अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल को टिकट दिया गया है।

You May Like