बड़ा हादसा : मोहर्रम का जुलूस निकालने के दौरान बड़ा हादसा, ब्लास्ट मे 4 लोगों की मौत…..

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

न्यूज़ डेस्क ; इस वक़्त की सबसे बड़ी ख़बर सामने आ रही है। बोकारो में शनिवार सुबह मोहर्रम का जुलूस निकालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कुल 13 लोग बुरी तरह झुलस गए, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। बोकारो जिला के पेटरवार थाना अंतर्गत खेतको में मुहर्रम का जुलूस उस वक्त मातम में बदल गया जब स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ताजिया का जुलूस निकाला.ताजिया उठाने के क्रम में उपर से गुजर रहे 11 हजार के हाइटेंशन लाइन में सट गया.तार में सटने से ताजिया के जुलूस में रखा बैट्री ब्लास्ट कर गया जिससे 13 लोग घायल हो गये हैं।सभी घायलों का इलाज बोकारो जनरल अस्पताल में चल रहा है।

इधर, इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी पेटरवार शैलेंद्र चौरसिया पहुंचे। उन्होंने बताया कि ताजिया में 11 हजार के हाइटेंशन तार सट गया था। इस हादसे की चपेट में कुल 13 लोग आया था। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोगों का इलाज चल रहा है और दो लोगों को घर भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने किया 5 सामाजिक सामुदायिक भवनों का भूमिपूजन

Share on Social Mediaरायपुर : भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शहीद चंद्रशेखर आजाद वार्ड मठपुरैना में 5 सामाजिक, सामुदायिक भवनो का एवं एक शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। अग्रवाल ने भैरव नगर में 5 लाख की लागत से निर्मित शेड निर्माण, गोकुल नगर में 5 लाख […]

You May Like