सोना तस्करी का ऐसा तरीका, पानी पिला निकालना पड़ा बाहर

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 32 Second

देश में आए दिन सोने की तस्करी करने वालों की संख्या में इजाफा होते जा रहा है. नए-नए तरीकों से सोने की तस्करी के कई मामले आए दिन सामने आते रहते हैं. लोग कई अपने शरीर के किसी जगह सोना छिपाते हैं, तो कई लोग अलग अंदाज में सोने की तस्करी करते हैं. हाल ही में ताजा मामला राजस्थान से सामने आया है. यहां सोने की तस्करी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे कस्टम अधिकारी भी हैरान रह गए हैं.
बता दें कि सोने की तस्करी ये मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर ये सामने आया है. आरोपी व्यक्ति अपनी गुदा (Rectum) में सोना छिपाकर उसकी तस्करी कर रहा था. लेकिन शक होने पर कस्टम अधिकारियों ने रोककर उससे पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया.
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक बीती 6 अप्रैल को ही किसी काम के सिलसिले में दिल्ली से दुबई गया था. शुक्रवार को वह एयर अरेबिया की फ्लाइट से शारजहां से जयपुर पहुंचा. आरोपी को डरा हुआ देखकर कस्टम अधिकारियों को उस पर शक हुआ. जिसके बाद कस्टम अधिकारियों ने उसे पूछताछ के लिए एयरपोर्ट पर ही रोक लिया. इसके बाद आरोपी युवक की ठीक से जांच की गई तो भी कुछ नहीं मिला. हालांकि युवक असहज हो रहा था. आखिरकार कई घंटे की पूछताछ के बाद वह टूट गया और उसने अपनी गुदा में सोना छिपाकर लाने की बात कबूल कर ली.

इसके बाद कस्टम अधिकारियों ने आरोपी को चाय-पानी पिलाया ताकि वह टॉयलेट जाए. टॉयलेट जाने के बाद उसके पेट से 791 ग्राम सोना निकला, जो उसने तीन कैप्सूल में पेस्ट फॉर्म में रखा हुआ था. इस सोने की कीमत करीब 42 लाख रुपए आंकी गई है. पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और कुछ दिन पहले ही काम के सिलसिले में दुबई गया था.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एनआईसी छत्तीसगढ़ के डीआईओ के लिए तकनीकी विकास कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Share on Social Media रायपुर। छत्तीसगढ़ के डीआईओ के लिए दो दिवसीय तकनीकी विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन 21 और 22 अप्रैल 2022 को हुआ। मुख्य अतिथि डॉ कमलप्रीत सिंह, सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग ने मां सरस्वती की वंदना व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। […]