अब दंतेवाड़ा में भी होगा मोबाइल वैन में इलाज, सुबह 8 से 4 बजे शाम तक होगा उपचार

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत् जिले के नगरीय निकायों के गली, मोहल्ले, झुग्गी, बस्ती तक शिविर लगाकर मोबाईल मेडिकल यूनिट की सहायता से स्वास्थ्य परीक्षण, डॉक्टर की सलाह, इलाज एवं दवाईयां पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। योजना अंतर्गत जिले के 5 निकायों को 2 एम.एम.यू बसें उपलब्ध कराई गई है, जिन्हें दो क्लस्टरों में बांटा गया है प्रथम क्लस्टर में नगर पालिका दंतेवाड़ा, नगर पंचायत गीदम, नगर पंचायत बारसूर एवं द्वितीय क्लस्टर में नगर पालिका बड़े बचेली तथा नगर पालिका किरन्दुल शामिल है। मोबाईल मेडिकल यूनिट वाली ये बसें टेक्नोलॉजी लैस हैं, जिनमें एक अस्पताल की भाँति टेस्ट लैब जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध है, जिसमें स्कैनिंग, एक्स-रे, खून जांच, मूत्र जांच, जैसे 41 टेस्ट उपलब्ध है। ये बसें सप्ताह में 6 दिन निर्धारित रूट चार्ट के आधार पर विभिन्न स्थानों पर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक शिविर के माध्यम से लोगों तक चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने का काम करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

CM भगवंत मान ने राज्य के पुलिस अफसर किए तलब, लॉ एंड ऑर्डर और राज्य में नशा रोकने पर मंथन

Share on Social Mediaपंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार जाग गई है। CM भगवंत मान ने राज्य के पुलिस अफसर तलब कर लिए हैं। चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में पुलिस स्टेट के लॉ एंड ऑर्डर और राज्य में नशा रोकने पर मंथन करेगी। सभी जिलों […]

You May Like