बीजेपी छोड़ इस पार्टी में शामिल हुए यह कद्दावर नेता, इस पार्टी के साथ मिलाया हाथ …

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

बालोद जिले में भाजपा के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद अब बिखराव का दौर शुरू हो चुका है। कांग्रेस से लेकर जेसीसीजे और भाजपा तक के सफर कर चुके पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार राय अब फिर से जोगी कांग्रेस की पार्टी में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने कल विधिवत अपना इस्तीफा सौंप दिया है अब राजेंद्र कुमार राय फिर से जोगी के राय बन चुके हैं। जेसीसीजे न उन्हें दूसरी बार पार्टी से  उम्मीदवार बनाया है। आइए जानते हैं उनकी राजनीति जो दलों में लगातार बंटती रही। उन्होंने भाजपा के ऊपर आदिवासी नेता की उपेक्षा का आरोप लगाया है और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

पूर्व विधायक राजेंद्र राय राज परिवार के वंशज हैं राय ने वर्ष 2011 में अपने पुलिस विभाग के डीएसपी पद से इस्तीफा दिया और 2013 में कांग्रेस से प्रत्याशी बनकर चुनाव लडे। जहां उन्होंने जीत दर्ज करते हुए 72,720 वोट हासिल किया था और भाजपा से चुनाव लड़ रहे वीरेंद्र साहू को 21 हजार 280 मत के अंतर से हराया था। जिसके बाद जब पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने कांग्रेस से अलग होकर पार्टी बनाई तो वो जनता कांग्रेस जोगी में शामिल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री के बेटे को ईडी में हाज़िर होने का भेजा समन. सीएम बोले...

Share on Social Mediaन्यूज डेस्क : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को विदेशी मुद्रा उल्लंघन (फेमा) जांच में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को समन जारी किया । मामले पर अशोक गहलोत ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ईडी हर रोज समन इसलिए भेज रही है […]