मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्तिक पूर्णिमा पर महादेव घाट खारून नदी में करेंगे कार्तिक स्नान

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्तिक पुन्नी मेला महादेव घाट तट पर बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा प्रदेश भर से यहाँ लोग कार्तिक स्नान करने आते है ततपश्चात हटकेश्वर महादेव पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना भी करते है कार्तिक महीने को सबसे पवित्र महीना माना जाता है। इस महीने के दौरान चंद्रमा अपनी पूरी शक्ति से मौजूद होता है कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरी पूर्णिमा या गंगा स्नान के नाम से भी जाना जाता.

कार्तिक पूर्णिमा 2022 के उपलक्ष्य मे पुन्नी मेला का आयोजन रायपुर पश्चिम विधानसभा के महादेव घाट तट पर किया जा रहा है इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय द्वारा महादेव घाट पर भव्य सजावट और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन की ज़ोरदार तैयारी की जा रही है। 07 नवंबर 2022 को रात्रि 8 बजे से सुबह 6 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसमे छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक कलाकार अपनी कला का मनमोहक प्रदर्शन करेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 08 नवंबर 2022 को कार्तिक पूर्णिमा पर महादेव घाट खारून नदी के तट पर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करते हुये प्रातः 4 बजे कार्तिक स्नान करेंगे। कार्तिक स्नान करने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ऐतिहासिक हटकेश्वर महादेव मंदिर में महादेव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करेंगे। इसमें उनके साथ क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय समेत अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिकगण भी उपस्थित रहेंगे।
संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने कहा की प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी कार्तिक स्नान व हटकेश्वर महादेव में पूजा अर्चना करेंगे। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परम्परा में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है।
छत्तीसगढ़ मे कार्तिक पूर्णिमा बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है मान्यता के अनुसार सुबह से ही घाटो मे जाकर श्रद्धालु कार्तिक स्नान करते है और पारम्परिक तरीके से पूजा अर्चना करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

CJI UU Lalit ​विदाई समारोह में हुए भावुक, बोले- 'मेरी यात्रा अब यहीं समाप्त', 10 हजार से ज्यादा मामले निपटाए

Share on Social Mediaसुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (भारत के निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश) उदय उमेश ललित आज रिटायर हो गए. सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर यू.यू. ललित भावुक हो गए. उन्होंने बार के सदस्यों को संबोधित करते हुए […]