रायपुर : छत्तीसगढ़ में कुछ महीने बाद विधानसभा चुनाव होने वाले है। इसी बीच कांग्रेस ने राजधानी रायपुर में युवा मितान क्लब के द्व्रारा आयोजन कार्यक्रम में संसद राहुल गाँधी ने शिर्कास्त की। उनके साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ,उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव,प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मार्च 2019 में व्याख्याता शिक्षक एवं सहायक शिक्षक के 14580 पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। विज्ञापित पदों के विरुद्ध 10834 अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है। वर्तमान में बस्तर व सरगुजा संभाग के लिए 12489 व्याख्याता, शिक्षक एवं सहायक शिक्षक के पदों में सीधी भर्ती हेतु
विज्ञापन जारी किया गया। व्याख्याता की नियुक्ति के पश्चात मुख्यमंत्री निवास में 12 अगस्त 2023 को 232 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया था। इसी प्रकार शिक्षकों के विज्ञापित 5772 पदों में से 3449 पदों के लिए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किया जा रहा है। इनमें से 2000 अभ्यर्थियों को आज एक साथ नया रायपुर स्थित राजीव युवा मितान सम्मेलन में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बस्तर व सरगुजा संभाग में नियुक्त 20 शिक्षकों को प्रतीक स्वरूप नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
