सोनाली फोगाट हत्याकांड में ड्रग तस्कर, रेस्तरां मालिक हिरासत में

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

पणजी, 27 अगस्त  गोवा पुलिस ने भाजपा नेता और एक्ट्रेस सोनाली फोगट की हत्या के मामले में शनिवार को एक ड्रग तस्कर और एक रेस्तरां मालिक को हिरासत में लिया है. पुलिस उपाधीक्षक जीवबा दलवी ने आईएएनएस को बताया, “आज सुबह हमने इस मामले में कर्लीज रेस्टोरेंट के मालिक और एक ड्रग तस्कर को हिरासत में लिया है. हम उनसे पूछताछ कर रहे हैं.”

फोगाट के पर्सनल अस्टिेंट सुधीर सांगवान और सुकविंदर सिंह को शुक्रवार को गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद यह घटनाक्रम सामने आया है.

सूत्रों ने कहा कि पुलिस ने उन कैब ड्राइवरों से पूछताछ की है, जिन्हें सांगवान और फोगाट ने अंजुना में रेस्तरां और अन्य स्थानों की यात्रा के दौरान किराए पर ली थी.

पुलिस महानिरीक्षक ओमवीर सिंह बिश्नोई ने कहा था कि सांगवान ने यह कहते हुए अपराध कबूल कर लिया है कि गोवा पहुंचने के बाद, वह सुकविंदर के साथ पार्टी करने के बहाने फोगाट को कर्लीज ले गया और उसने पीने के पानी में कुछ पदार्थ मिलाया और उसे सोनाली को पीने के लिए मजबूर किया.

उन्होंने कहा, “पानी पीने के बाद वह रेस्तरां में असहज और बीमार महसूस कर रही थीं. बाद में सांगवान और सुकविंदर उन्हें होटल ले गए, जहां वे ठहरे हुए थे और फिर सेंट एंटनी अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.”

सोनाली फोगाट 22 अगस्त को गोवा आई थीं और अंजुना के एक होटल में रुकी थीं.

सोमवार की रात उन्हें बेचैनी महसूस हुई और अगली सुबह उसे अंजुना के सेंट एंथोनी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल्ली एलजी कार्यालय ने बिना सीएम के हस्ताक्षर वाली 47 फाइलें वापस लौटाई

Share on Social Mediaनई दिल्ली, 27 अगस्त  दिल्ली के उपराज्यपाल सचिवालय ने ऐसी 47 फाइलें वापस लौटा दी हैं, जिन पर मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर नहीं थे. एक सूत्र ने शनिवार को यह जानकारी दी. एल-जी कार्यालय के एक सूत्र के अनुसार, इन फाइलों पर शिक्षा विभाग और वक्फ बोर्ड से […]