सीएम भूपेश का ऐलान, अब अंतागढ़ में भी अपर कलेक्टर और एएसपी की होगी पदस्थापना

Share on Social Media

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अंतागढ़ विधानसभा के दौरे पर रहे और इसका पहला चरण पोड़गांव में ग्रामीणों से भेंट मुलाकात का था। मुख्यमंत्री ने लोगों की मांग पर अंतागढ़ में अपर कलेक्टर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की पदस्थापना करने की घोषणा की। उन्होंने अंतागढ़ में तहसील कार्यालय भवन की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में अंतागढ़ पोड़गांव से टेमरूपानी रोड के चौड़ीकरण के साथ ही आमाबेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की घोषणा की। उन्होंने अंतागढ़ गोल्डन चौक से बिजली आफिस तक माडल रोड निर्माण, ग्राम पंचायत बंडापाल बालक बालिका मिडिल स्कूल आश्रम, उपस्वास्थ्य केंद्र भैंसासुर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की घोषणा के साथ ही ग्राम पंचायत बड़े गोपाल में नवीन आंगनबाड़ी की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने पोड़गांव हायर सेकेंडरी स्कूल के नवीन भवन के साथ ही गुडरापारा में पुलिया निर्माण की घोषणा भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जाति प्रमाण समय पर नहीं बनने से नहीं पढ़ पाया, पर मेरा बेटा जरूर पढ़ेगा

Share on Social Mediaकांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लाक में रहने वाले कलेश पलार हल्बा जनजाति के हैं. लेकिन जाति प्रमाण पत्र समय पर नहीं बनने के कारण 10वीं के बाद पढ़ाई जारी नहीं रख पाए। लेकिन आज कलेश पवार के चेहरे पर मुस्कान है क्यूंकि जाति प्रमाण पत्र की वजह […]