एक साथ 78 हज़ार से अधिक तिरंगा लहराकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

भारत ने एक साथ सबसे ज्यादा राष्ट्रीय ध्वज लहराने का रिकॉर्ड बनाया है। 23 अप्रैल 2022 को बिहार के भोजपुर के जगदीशपुर स्थित दुलौर मैदान में वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव कार्यक्रम में 78 हजार 220 तिरंगे झंडों को एक साथ लहराकर भारत ने गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया।
जगदीशपुर के तत्कालीन राजा वीर कुंवर सिंह को 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के नायकों में से एक माना जाता है। यह कार्यक्रम भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत गृह मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय ने आयोजित किया था।

गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधियों के सामने बनाये गए इस रिकॉर्ड के लिए कार्यक्रम में उपस्थित लोगों की भौतिक पहचान के लिए बैंड पहनाए गए थे।

केंद्रीय गृह मंत्री केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। अमित शाह ने अपने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल्पना की है कि 2047 में पूरी दुनिया में हर क्षेत्र में भारत शीर्ष पर होना चाहिए। वीर कुंवर सिंह जी जैसे सभी वीर सेनानियों को यही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पति के मोबाइल पर आता था रॉन्ग नंबर से कॉल, पत्नी ने खुद पर लगा ली आग

Share on Social Mediaकोरबा में रॉन्ग नंबर के चक्कर में एक गृहस्थी में आग लगा दी। पति के मोबाइल पर अक्सर किसी महिला का कॉल आने से भड़की पत्नी ने विवाद के बाद मंगलवार सुबह खुद पर केरोसीन डाल आग लगा ली। उसे जलते देख पति ने बचाने का प्रयास […]