31 मार्च को किसानों को मिलेगा न्याय योजना का चौथा किश्त

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 40 Second

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों और गांव में खेती मजदूरी का काम करने वाले लोगों से जुड़ी एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि 31 मार्च को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त जारी की जाएगी। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को भी राशि का भुगतान किया जाएगा। मुख्यमंत्री गुरुवार को अपने आवास से सहकारी बैंक की शाखा का वर्चुअल शुभारंभ कर रहे थे।

छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक की कुनकुरी और लैलूंगा शाखा का शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि बैंक की नई शाखा खुलने से अब ग्रामीण इलाकों में अर्थव्यवस्था से जुड़ी गतिविधियां बढ़ेगी ।
उन्होंने किसानों से वर्मी कंपोस्ट का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि इससे जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी भूमि की कठोरता में कमी आएगी और फसल की गुणवत्ता बेहतर होगी। सॉयल हेल्थ में भी वर्मी कंपोस्ट सुधार की दिशा में काम करेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिला ने युवक से तंग आकर की खुदकुशी, ये है वजह

Share on Social Mediaबिलासपुर में विधवा महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाकर युवक उसे लिव इन रिलेशनशिप में बतौर पत्नी रखा रहा। फिर बाद में युवक ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। इधर, विधवा महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया, तब युवक उसे धमकाने लगा। इससे परेशान […]

You May Like