मजदूरों को हर महीने मिलेंगे ₹1500, श्रमिक पेंशन सहायता योजना की हुई शुरुआत …

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

न्यूज़ डेस्क : प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने एक और ऐसी योजना का शुभारंभ किया है जिसका लाभ संबंधित सभी लाभार्थियों तक पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मेहनतकश निर्माण श्रमिकों के लिये मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना प्रारंभकी। निर्माण कार्य करने वाले ऐसे मजदूर जिनकी आयु 60 वर्ष पूरी हो चुकी हो तथा जो 10 साल तक पंजीकृत रहे हैं उन्हें जीवन पर्यंत हर महीने 1500 रूपये मासिक पेंशन दी जायेगी। आपको बता दे की 15 अगस्त के मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को 15 सौगाते दीं जिनमें से यह एक श्रमिकों के लिए की साथ ही ऐसे मजदूर के 60 वर्ष पूरी कर चुकें हैं उन्हें हर महिने 1500 रूपए मासिक पेंशन देने की घोषण की थी।

कांग्रेस कमिटी द्व्रारा आज कृषक सह श्रमिक सम्मेलन का आयोजन भाटापारा के सुमाभाठा में किया गया है। जहा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे भी इस कार्यक्रम में मोजूद है। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद मल्लिकाअर्जुन खड़गे का ये चौथा छत्तीसगढ़ दौरा है। भाटापारा के ग्राम सुमा में हो रहे कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना की शुरवात की। वहीं राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए। मल्लिकाअर्जुन खड़गे इससे पहले वो कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन में नवा रायपुर आए थे। अब कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे चौथी बार भाटापारा के ग्राम सुमा में होने वाले कार्यक्रम पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

'सुहागरात तो दूर छुआ तक नहीं' , पत्नी ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा...

Share on Social Mediaन्यूज़ डेस्क : एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसे आपके पैरों तले जमीन खिसक जएगी। मेरठ निवासी एक विवाहिता युवती ने थाने में पहुंचकर पुलिस से शिकायत करते हुए कहा, ‘सर, मेरी शादी को नौ महीने से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन अभी तक पति ने […]