फाइनल की हार को पचाना आसान नहीं था : रोहित

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

नई दिल्ली. रोहित शर्मा को पता नहीं था कि वनडे विश्वकप फाइनल में मिली हार की निराशा से वह कभी उबर सकेंगे या नहीं, लेकिन अब प्रशंसकों के प्यार और समझदारी ने उन्हें एक बार फिर शिखर पर पहुंचने का प्रयास करने के लिए प्रेरित किया है. रोहित ने यह नहीं बताया कि वह किस शिखर की बात कर रहे हैं, लेकिन समझा जाता है कि वह अगले साल टी-20 विश्वकप में भारत की कप्तानी के बारे में सोच रहे हैं. रोहित ने लिखा, ‘पहले कुछ दिन तो मुझे समझ ही नहीं आया कि इससे कैसे उबरूंगा. मेरे परिवार और दोस्तों ने मेरा हौसला बनाए रखा. हार को पचाना और आगे बढ़ना आसान नहीं था.’ रोहित ने कहा, ‘मैं 50 ओवरों का विश्वकप देखकर बड़ा हुआ. कई बार हताशा भी होती है क्योंकि जिसके लिए मेहनत कर रहे थे, जिसका सपना देख रहे थे, वह नहीं मिला.’

Next Post

मोहन ने मुख्यमंत्री बनते ही खुले में मांस बेचने और तेज लाउडस्पीकरों पर लगाई रोक

Share on Social Mediaभोपाल. भाजपा नेता मोहन यादव ने बुधवार सुबह 11:30 बजे मध्य प्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. सीएम मोहन ने पद संभालते ही राज्य में धार्मिक स्थलों व अन्य […]
Cabinet Formation of Madhya Pradesh: मप्र में नए मंत्रियों को सोमवार दोपहर 3 बजे बाद शपथ दिलाई जाएगी