मुख्यमंत्री ने पंडित गोविंद वल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतन्त्रता सेनानी और वरिष्ठ राजनेता भारतरत्न पंडित गोविन्द वल्लभ पन्त की 07 मार्च को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय पंडित गोविंद वल्लभ पन्त के देश के लिए योगदान को याद करते हुए कहा कि पंत जी भारत के चौथे गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री थे। उन्होंने गृह मंत्री के रूप में भारत को भाषा के अनुसार राज्यों में विभक्त करने तथा हिन्दी को भारत की राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित करने में अपना अमूल्य योगदान दिया। पंत जी के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव ने राजधानी रायपुर स्थित सिविल लाइन निवास में शिफ्ट होने के पूर्व की पूजा अर्चना

Share on Social Mediaरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित अपने निवास में शिफ्ट होने के पूर्व सपरिवार विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने पूजा उपरांत वरिष्ठ स्वजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या […]

You May Like