श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत बस्तर जिले के 87 तीर्थ यात्रियों को किया गया रवाना

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित श्रीरामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के तहत 30 सितंबर की शाम को बस्तर जिले के कुल 87 तीर्थ यात्रियों को टाउन हॉल के सामने बस से रवाना किया गया। सांसद श्री महेश कश्यप, नगर निगम महापौर श्री संजय पांडे ने श्रीरामलला दर्शन योजना के यात्रियों को पुष्प भेंट कर सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दी। यात्रा के प्रारम्भ होने से पूर्व सभी यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। सांसद श्री कश्यप, श्री रामलला दर्शन योजना समिति के सदस्य श्री रामाश्रय सिंह एवं उपस्थित जनप्रतिनिधिगण ने श्रद्धालुओं के बस को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। जिले से विगत वर्ष से अब तक 873 तीर्थ यात्रियों को अयोध्या धाम यात्रा से लाभान्वित किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सन्ना मार्ग पर मरगा नाला पर बनेगा उच्चस्तरीय पुल

Share on Social Media72 मीटर लंबे पुल के निर्माण के लिए 4.53 करोड़ रुपए स्वीकृत रायपुर । स्टेट हाइवे क्रमांक-12 के जशपुर- सन्ना मार्ग पर डुमरटोली के पास स्थित मरगा नाला पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुँच मार्ग का निर्माण किया जाएगा। लगभग 72 मीटर लंबे इस पुल के निर्माण के […]

You May Like