चुनाव से पहले पुलिस को मिली बड़ी सफलता , मुठभेड़ में इनामी नक्सली ढेर

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 35 Second

विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. डीआरजी, बस्तर फाइटर, एसटीएफ एवं केरिपु 170 की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में 8 लाखे के इनामी नक्सली को मार गिराया. नक्सली के शव के पास से एक एके-47 बरामद किया गया है. मारा गया नक्सली नेता नागेश मद्देड एरिया कमेटी का सचिव है. मुठभेड़ के बाद सर्चिंग अभियान जारी है.

कोरंजेड-बंदेपारा के जंगल में मद्देड़ एरिया कमेटी प्रभारी DVCM नागेश, सचिव ACM बुचन्ना, ACM विश्वनाथ के साथ 15-20 सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी. इस पर आज सुबह बीजापुर से डीआरजी, बस्तर फाइटर, एसटीएफ एवं केरिपु 170 की संयुक्त टीम अभियान पर निकली थी.

सर्चिंग के दौरान बंदेपारा के जंगल में पुलिस और माओवादियों की बीच मुठभेड़ हुई. सुरक्षा बल के जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले. मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान एक नक्सली नेता नागेश का शव और एक एके47 हथियार बरामद किया गया है. बताया जा रहा कि नक्सली कमांडर चुनाव के दौरान बड़ी वारदात को फिराक में था.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Rahul Gandhi: वंशवाद से जुड़े सवाल पर भड़के राहुल गांधी, बोले- अमित शाह का बेटा...

Share on Social Mediaन्यूज डेस्क। Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कई मुद्दों पर अपनी राय जाहिर की। इस दौरान उन्होंने मिजोरम के आइजोल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा। इसके अलावा राजनीति में वंशवाद को लेकर भी उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। […]

You May Like