डॉ. राजेन्द्र नगर में बाबा गुरूघासी दास के शोभा यात्रा में शामिल हुए- सुनील सन्नी अग्रवाल

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 3 Second

रायपुर. सिविल लाईन वार्ड के डॉ. राजेन्द्र नगर में संत शिरोमणी बाबा गुरूघासी दास के जयंती कार्यक्रम के पावन अवसर पर वहां के पार्षद श्रीमती नीलम नीलकंठ जगत एवं वार्ड वासियों के द्वारा विशाल शोभा यात्रा एवं झांकी का आयोजन किया गया था.

  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ भवन अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल थे. श्री अग्रवाल का वार्ड की पार्षद एवं महिला समूह द्वारा पुष्पगुच्छ एवं तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया गया. तत्पश्चात् श्री अग्रवाल द्वारा झण्डा दिखाकर शोभा यात्रा एवं झांकी का शुभारंभ किया गया, श्री अग्रवाल ने बाबा गुरूघासी दास की प्रतिमा एवं जैतखंभ में पालो चढ़ाकर राज्य के उन्नति एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना किये एवं बाबा गुरूघासी दास जी अमर रहे-अमर रहे का नारा लगाते हुए कहा कि ’’आग लगे आकाश में और झर-झर गिरे अंगार, संत न होता जगत में जल जाता संसार’’

        शोभा यात्रा के इस अवसर पर सतनाम नवयुवक समिति (डॉ राजेंद्र नगर) के अध्यक्ष राजेश रात्रे, उपाध्यक्ष- संतोष महिलांग, सिलिव लाईन वार्ड की पार्षद-श्रीमती नीलम नीलकंठ जगत, कमलेश नथवाणी, अधिवक्ता राजकुमार कड़ोले, सुभाष कुर्रे, गौतम यादव, सागर वाकड़े एवं भारी संख्या के वार्ड वासी मौजूद रहे.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तुनिषा खुदकुशी मामले में 14 लोगों से पूछताछ

Share on Social Mediaपालघर/मुंबई. टेलीविजन अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की खुदकुशी मामले में पुलिस ने 14 लोगों से पूछताछ की है. इससे पहले तुनिषा को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने रविवार को उनके सह कलाकार शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया. उसे कोर्ट में पेश किया गया,जहां […]

You May Like