चंद्रयान अभियान सफल, अब सूर्य और शुक्र की बारी प्रधानमंत्री मोदी

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 27 Second

नई दिल्ली . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर कहा कि भारत अब चंद्रमा पर है और यह सफलता पूरी मानवता की है. उन्होंने कहा, इसरो आदित्य एल-1 मिशन लॉन्च करने जा रहा है. इसके बाद शुक्र भी इसरो के लक्ष्यों में से एक है. गगनयान के जरिए देश अपने पहले मानव अंतरिक्ष मिशन के लिए भी जुटा हुआ है.

जोहानिसबर्ग से इसरो वैज्ञानिकों को वर्चुअली संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, भारत ने पृथ्वी पर एक संकल्प लिया और चंद्रमा पर इसे पूरा किया. यह हमेशा के लिए याद रखने योग्य क्षण है. क्योंकि भारत चंद्रमा के उस दक्षिणी ध्रुव पर पहुंच गया है, जहां कोई देश नहीं गया था. उन्होंने कहा, भारत अब चंद्रमा पर है और चंद्र पथ पर चलने का समय है. उन्होंने कहा, भारत का सफल चंद्रमा मिशन अकेले भारत का नहीं है बल्कि एक पृथ्वी, एक परिवार एक भविष्य का हमारा दृष्टिकोण दुनिया में गूंज रहा है.

तिरंगा लहराया मोदी ने चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरते ही तिरंगा लहराया. मोदी ने कहा, भारत में तो सभी लोग धरती को मां कहते हैं और चांद को मामा बुलाते हैं. कभी कहा जाता था- चंदा मामा बहुत दूर के, अब एक दिन आएगा…जब बच्चे कहा करेंगे, चंदा मामा बस एक टूर के हैं.

प्रधानमंत्री ने इसरो प्रमुख सोमनाथ को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर बुधवार को इसरो के प्रमुख एस. सोमनाथ को बधाई दी और कहा कि वह जल्द ही बेंगलुरु का दौरा कर पूरी टीम को व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएं देंगे.

मोदी ने जोहानिसबर्ग से फोन पर कहा, सोमनाथ जी… आपका नाम सोमनाथ भी चंद्रमा से जुड़ा हुआ है. आपको और आपकी टीम को बधाई.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिख दंगे में सज्जन कुमार के खिलाफ आरोप तय

Share on Social Media1984 के सिख विरोधी दंगे के दौरान पूर्व सांसद सज्जन कुमार पर दंगाइयों की भीड़ को उकसाने के आरोप तय हो गए हैं. राउज एवेन्यू स्थित विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल की अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष द्वारा रिकॉर्ड पर रखे साक्ष्य पर्याप्त हैं. सज्जन पर मुकदमा […]

You May Like