प्रियंका गांधी पर 41 केस दर्ज होने से सियासी उबाल

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 39 Second

भोपाल.  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य नेताओं के खिलाफ मध्य प्रदेश में एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद सियासत गरमा गई है. सूत्रों का दावा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग जगहों पर 41 एफआईआर दर्ज कराई है.

कांग्रेस नेताओं पर सरकारी ठेकों में 50 फीसदी कमीशन लेने वाले कथित पत्र को सोशल मीडिया पर साझा करने का आरोप है. एफआईआर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव और कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश के नाम भी शामिल हैं. मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रकोष्ठ अध्यक्ष केके मिश्रा का दावा है कि भाजपा ने 41 एफआईआर दर्ज कराई है. कांग्रेस ने रविवार को मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में इसके खिलाफ प्रदर्शन किया.

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि एफआईआर भाजपा सरकार के इशारे पर दर्ज हुई है. वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि जब छापे मारे गए तो 280 करोड़ रुपये कहां से निकले, जो लोग गले तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं, उन पर कौन भरोसा करेगा.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट मैच में भारत 7 साल बाद वेस्टइंडीज से सीरीज हारा

Share on Social Mediaलॉडरहिल (अमेरिका) . भारतीय टीम का पिछले सात साल से वेस्टइंडीज के खिलाफ चला आ रहा सीरीज जीत का सिलसिला रविवार को थम गया. वेस्टइंडीज ने 2016 में इसी मैदान पर टीम इंडिया को हराकर आखिरी बार सीरीज जीती थी. अब एक बार फिर लॉडरहिल का यह […]

You May Like