ओडिशा में BJP और तेलंगाना में TRS की जीत, नवीन पटनायक को झटका! धामनगर गंवाकर टूटा जीत का सिलसिला

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं. इनमें से 4 सीटें बीजेपी ने जीती हैं. उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ, बिहार की गोपालगंज, ओडिशा की धामनगर और हरियाणा की आदमपुर सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है. वहीं, मुंबई की अंधेरी ईस्ट सीट पर उद्धव ठाकरे के गुट की उम्मीदवार ऋतुजा लटके ने जीत हासिल की है.

साल 2009 के बाद पहली बार बीजेडी ने उपचुनाव में हार का सामना किया है. अगले ही महीने राज्य की पदमपुर सीट पर उपचुनाव होना है और 2024 विधानसभा चुनाव भी दस्तक देंगे. ऐसे में बीजद की हार के कई मायने निकल रहे हैं. सीट पर भाजपा के सूर्यवंशी सूरज ने जीतदर्ज की है. उनके पिता विष्णु चरण सेठी के निधन के बाद सीट खाली हो गई थी, जिसके चलते उपचुनाव हुए. धामनगर में कांग्रेस चौथे स्थान पर रही.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीएम ने कहा, ‘हमने बहुत कम ही उपचुनाव गंवाए हैं. मैंने हमेशा लोगों के फैसले का सम्मान किया है. हाल ही में विधायक विष्णु चरण सेठी का निधन हुआ और वह काफी लोकप्रिय नेता थे. भाजपा के पास यह सीट कई सालों से है. उनके बेटे को टिकट दिया गया. उम्मीद थी कि वे जीतेंगे.’

अन्य सीटों पर हाल

हरियाणा की आदमपुर सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के परिवार का कब्जा रहा है. इस बार भी दबदबा बरकरार रहा, लेकिन जीत दर्ज करने वाले भव्य बिश्नोई भाजपा के टिकट पर मैदान में थे. उनके पिता कुलदीप बिश्नोई इस साल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे. तेलंगाना की मुनुगोडे सीट पर भाजपा और टीआरएस के बीच हुई कांटे की टक्कर में मुख्यमंत्री केसीआर के दल ने बाजी मार ली. यहां कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही.

उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ पर भाजपा के अमन गिरि जीते. बिहार की गोपालगंज सीट भी भाजपा के खाते में आई. जबकि, मोकामा सीट पर हुए उपचुनाव में बाहुबली नेता अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर जीत हासिल की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

PM Kisan Yojana:, सरकार ने कर दिया नियमों में बदलाव, इन किसानों को नहीं मिलेगी 13वीं किस्‍त की रकम

Share on Social Mediaपीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त किसानों के खाते में करीब-करीब आ चुकी है. अब किसानों को 13वीं किस्त का इंतजार है. इस बीच किसान सम्मान निधि की रकम को लेकर सरकार ने बड़ी अपडेट किया है. सरकार ने कहा है कि जो किसान नये नियम […]

You May Like