उत्तराखंड के छह जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

देहरादून. मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 16 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. विभाग ने देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, यूएसनगर और चंपावत जिलों के लिए भारी से बहुत भारी का रेड अलर्ट जारी किया है. हरिद्वार जिले में ऑरेंज अलर्ट रहेगा. इसके अलावा उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और बागेश्वर के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम केंद्र निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने कहा कि प्रदेश में इस सप्ताह भारी बारिश रहेगी. उन्होंने लोगों से अपील की कि सुरक्षित स्थानों पर रहें और पहाड़ी इलाकों में यात्राओं से बचें. इस दौरान भूस्खलन की आशंका बनी रहेगी.

शनिवार को देहरादून समेत विभिन्न जिलों में तेज बारिश हुई. दून में बारिश के चलते अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 27.9 डिग्री, पंतनगर में 31.5, मुक्तेश्वर में 19 एवं नई टिहरी में 23.3 डिग्री दर्ज किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

’भरोसे का सम्मेलन’ : भरोसा का सम्मेलन इसलिए क्योंकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने वादा पूरा करके दिखाया: मल्लिकार्जुन खड़गे

Share on Social Mediaराज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के खोखरा में आयोजित ’भरोसे का सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कहा कि आज यहां भरोसा का सम्मेलन इसलिए हो रहा है क्योंकि जो भरोसा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार ने आपको दिया था उसे […]

You May Like