सांसद ने सदन में हनुमान चालीसा का पाठ किया

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 34 Second

नई दिल्ली. शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने लोकसभा में मंगलवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उस समय हनुमान चालीसा के कुछ अंश पढ़े, जब एक विपक्षी सदस्य ने यह सवाल कर दिया कि क्या उन्हें हनुमान चालीसा याद है.

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए शिंदे ने कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रव़ादी कांग्रेस पार्टी के महा विकास आघाड़ी और इस गठबंधन की पूर्ववर्ती सरकार का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा पढ़ने पर भी रोक थी. इस दौरान किसी विपक्षी सदस्य ने श्रीकांत शिंदे से कहा, क्या आपको हनुमान चालीसा याद है? शिंदे ने तत्काल हनुमान चालीसा पढ़ना शुरू कर दिया.

उन्होंने कहा, हम बालासाहेब ठाकरे के विचारों पर चलने वाले लोग हैं, हिंदुत्व पर चलने वाले लोग हैं. श्रीकांत शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पुत्र हैं. उन्होंने दावा किया कि 2024 में देश की जनता पीएम मोदी को जीत की हैट्रिक देने जा रही है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिवसेना दल के दोनों धड़ों में जमकर आरोप-प्रत्यारोप

Share on Social Mediaनई दिल्ली. लोकसभा अविश्वास प्रस्ताव पर बहस में शिवसेना की आपसी लड़ाई भी खुलकर हुई. भाजपा के साथ आए शिवसेना के शिंदे गुट व विरोधी शिवसेना (उद्धव) गुट के सांसदों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए. इस बीच केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की शिवसेना सांसद अरविंद […]

You May Like