भाजपा पदाधिकारी के घर ED की रेड

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

कोरबा. भारतीय जनता पार्टी नेता और व्यवसायी गोपाल मोदी के घर पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की है. सुबह 6 बजे ईडी की टीम ने उनके सीतामणि स्थित निवास पर रेड डाली है. घर के दोनों तरफ दरवाजे से टीम अंदर घुसी. पांच सदस्यीय टीम ने उनके ठिकाने पर दबिश दी है.

गोपाल मोदी के घर के दोनों दरवाजे बंद कर टीम जांच में जुटी है. किसी भी व्यक्ति को घर के अंदर और बाहर आने जाने पर रोक लगा दी गई है. गोपाल मोदी राइस मिलर एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं. उनके तीन अलग-अलग ठिकानों पर टीम ने छापा मारा है. ईडी की टीम तीन वाहनों में पहुंची है. बता दें वर्तमान में गोपाल मोदी बीजेपी के जिला कोषाध्यक्ष हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिलासपुर में सड़क हादसे पर सीएम भूपेश बघेल ने जताया दुख, ट्वीट कर कही यह बात..

Share on Social Mediaन्यूज़ डेस्क : इस वक़्त की एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। बिलासपुर में एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि बस बिलासपुर से प्रयागराज जा रही थी, इस दौरान बस केंदा घाटी में गिरी। […]

You May Like