स्कूल परिसर बना कुश्ती का अखाड़ा,महिला प्रधानाध्यापक और शिक्षिका के बीच जमकर चले लात-घुसे, देखे वीडियो ….

Share on Social Media

पटना : पटना के बिहटा प्रखंड के कौरिया पंचायत के मध्य विद्यालय के परिसर में पूर्व विवाद को लेकर विद्यालय के महिला प्रधानाध्यापक और शिक्षिका आपस में भिड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार दोनों के बीच में जमीन पर जमकर लात घूंसे चले। बता दें कि, घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले को लेकर पंचायत के मुखिया पति राकेश कुमार ने बताया कि दोनों महिला शिक्षिकाओं के बीच पिछले कई महीनों से विवाद चल रहा था. पांच माह पूर्व भी विवाद हुआ था।

https://twitter.com/kumarprakash4u/status/1661777101467557888

जानिए क्या है पूरा मामला
आपको बताते चले कि, यह मामला राजधानी पटना के बिहटा प्रखंड के कौरिया पंचायत के मध्य विद्यालय के परिसर का बताया जा रहा है जिसमें कांति कुमारी प्रभारी प्रधानाध्यापक और अनिता कुमारी भी उसी स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं। इन दिनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था लेकिन दोनों के बीच बहस ज्यादा बढ़ गई। यहां पर विवाद की बनती स्थिति के मद्देनजर देखते ही देखते दोनों शिक्षिका आपस में लड़ने लगी और स्कूल परिसर ही कुश्ती का अखाड़ा बन गया। बता दें कि, इससे पहले भी दोनों के बीच बवाल खड़ा हुआ था।
देखे वीडियो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'द केरल स्टोरी' के डायरेक्टर की तबीयत बिगड़ी,अस्पताल में कराया गया भर्ती ….

Share on Social Mediaनई दिल्ली : बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। विवाद और विरोध के बाद भी सुदीप्तो सेन की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और अब ये वर्ल्डवाइड 300 […]

You May Like