भारतीय बाजार में लॉंच हुई ह्यूंदै की यह सबसे छोटी एसयूवी कार, सनरूफ सहित मिले ये धांसू फीचर ..

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 33 Second

मुंबई : भारतीय बज़्ज़ारों में लॉंच हुई ह्यूंदै एक्सटर।भारत में यह दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता की सबसे छोटी और सबसे किफायती एसयूवी है।आधिकारिक तौर पर सोमवार को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। यह माइक्रो एसयूवी बाजार में टाटा पंच को टक्कर देगी, जो फिलहाल माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में दबदबा बनाए हुए ह। काफी सारे सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स और आकर्षक डिजाइन वाली एक्सटर को पावरफुल इंजन के साथ पेश किया गया।

इसमें कई फर्स्ट-इन-सेगमेंट फीचर्स हैं, जैसे कि डुअल कैमरा के साथ डैशकैम, इलेक्ट्रिक सनरूफ और स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग आदि। इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, आइसोफिक्स, हिल होल्ड असिस्ट, 3-पॉइंट सीट बेल्ट, सभी सीटों के लिए सीटबेल्ट रिमाइंडर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। ह्यूंदै एक्सटर को पावर देने वाला 1.2-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है जो पेट्रोल पर चलने पर 83 बीएचपी और 114 एनएम जेनरेट करता है। सीएनजी के साथ, पावर 69 बीएचपी और 95.2 एनएम तक कम हो जाता है। एसयूवी का पेट्रोल वर्जन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या एएमटी के ऑप्शन के साथ आता है। जबकि सीएनजी वैरिएंट में स्टैंडर्ड तौर पर मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। एएमटी वर्जन में पैडल शिफ्टर्स से भी मिलते हैं।

लुक और डिजाइन की बात करें तो, ह्यूंदै एक्सटर डीआरएल और टेल लैंप के लिए एच-शेप के एलईडी ट्रीटमेंट के साथ आती है। कार में फ्लेयर्ड व्हील आर्च, 15-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील, फ्रंट और रियर फॉक्स स्किड प्लेट, रूफ रेल्स और चारों ओर मोटी बॉडी क्लैडिंग भी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विराट कोहली ने हासिल की खास उपलब्धि

Share on Social Mediaभारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को भले ही अपने प्रदर्शन को लेकर पिछले कुछ सालों में आलोचना का सामना करना पड़ा, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में किसी तरह की कोई कमी देखने को नहीं मिली. सोशल मीडिया पर विराट कोहली की बादशाहत वर्ल्ड के बाकी […]

You May Like