बुजुर्ग मां-बेटी को बेरहमी से पीटा

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

नई दिल्ली. हर्ष विहार में रोडरेज में चार आरोपियों ने बुजुर्ग महिला और उसकी बेटी की बेरहमी से पिटाई कर दी. घायल 60 वर्षीय मिथिलेश और उनकी बेटी 26 वर्षीय मीना को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
मिथिलेश हर्ष विहार के मंडोली विस्तार में रहती हैं.

मिथिलेश के अनुसार, शुक्रवार रात 11 बजे वह बेटी मीना के साथ घर के बाहर सीढ़ियों पर बैठी थीं. पड़ोस में रहने वाला शाहरुख टेंपो लेकर वहां आया और घर के बाहर खड़ी उनकी बाइक को टक्कर मार दी. मां-बेटी ने टक्कर मारने का विरोध किया तो शाहरुख गाली-गलौज करने लगा. इस बीच शाहरुख के जानकार अरबाज उर्फ विक्की, फिरोज और शोहेल पहुंच गए.

चारों ने मिलकर मां-बेटी से मारपीट शुरू कर दी. मिथिलेश ने घर के अंदर भागने का प्रयास किया तो शाहरुख ने उन्हें पकड़ लिया और फिर बेरहमी से पीटा. इसी बीच मिथिलेश का बेटा प्रदीप पहुंचा तो उसने पुलिस को सूचना दी. यह देख आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस घायल मां-बेटी को उपचार के लिए जीटीबी अस्पताल पहुंचाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में फंदे से लटका मिला छात्र

Share on Social Mediaसैफई. इटावा की सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. छात्र का शव हॉस्टल के कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला. मां ने कॉलेज प्रशासन पर हत्या का आरोप लगा सीबीआई जांच की मांग की है.गोरखपुर […]