गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की साकेत कोर्ट में पेशी आज    

0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 4 Second

नई दिल्ली . दिल्ली पुलिस शनिवार को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को साकेत कोर्ट में पेश करेगी. सनलाइट कॉलोनी में फायरिंग के केस में बिश्नोई की पेशी होनी है. इसके चलते साकेत कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि लॉरेंस की पेशी के चलते साकेत कोर्ट में सुबह से ही अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया जाएगा. बिना जांच के कोई भी परिसर में नही जा सकेगा. कोर्ट परिसर में अर्धसैनिक बल भी तैनात किए जाएंगे.

आलाअधिकारी रखेंगे नजर लॉरेंस की पेशी के दौरान जिला पुलिस के आलाअधिकारी खुद कोर्ट परिसर में मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे. सुरक्षा बढ़ाने की आवश्यकता के बारे में वकील संघ के सदस्यों के साथ चर्चा की गई है. जिसके चलते कोर्ट में आने वाले सभी लोगों की तलाशी ली जाएगी. लॉरेंस की पेशी के दौरान कोर्ट रूम में दोनों पक्षों के वकीलों के अलावा किसी की भी एंट्री नहीं होगी.

हमले की आशंका के चलते सुरक्षा बढ़ाई पुलिस सूत्रों का कहना है कि साकेत कोर्ट में पेशी के दौरान लॉरेंस पर हमले की आशंका है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि तिहाड़ में टिल्लू की हत्या के बाद से दिल्ली में लॉरेंस और उसके गिरोह के लोगों पर हमले की आशंका बढ़ गई है. कोर्ट परिसर में पहले भी इस तरह के हमले हो चुके हैं. बिश्नोई मंडोली जेल में बंद है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरकार का दावा जून से देश के हर राज्य में दौड़ेगी ‘वन्दे भारत एक्सप्रेस

Share on Social Mediaस्वदेशी तकनीक से निर्मित सेमी हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें 21 राज्यों के बीच फर्राटा भर रही हैं. बिहार, झारखंड और गोवा में अभी वंदे भारत नहीं चल रही है. सरकार का दावा है कि जून से 28 राज्यों को वंदे भारत की सौगात मिल जाएगी. पूर्वोत्तर […]