राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और सिक्किम के सीएम की पत्नी कृष्णा राय ने नृत्य मंडली के साथ किया डांस

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

सिक्किम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक स्थानीय नृत्य मंडली के सदस्यों के साथ डांस किया. उनके साथ सिक्किम के मुख्यमंत्री की पत्नी कृष्णा राय भी मौजूद थीं. उन्होंने गंगटोक में एक स्थानीय नृत्य मंडली के सदस्यों के कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने नृत्य भी किया.

इससे पहले अपनी दो दिवसीय मिजोरम यात्रा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आदिवासी बहुल राज्य इस क्षेत्र में पड़ोसियों के साथ जुड़ने के देश के प्रयास में योगदान देता है और उससे लाभान्वित होता है. मिजोरम पूर्व आधुनिक काल की अपनी श्रेष्ठ शासन पद्धतियों से सीख ले सकता है. लोगों की बेहतरी के लिये मौजूदा प्रणाली में उन्हें अपना सकता है. मिजोरम विधानसभा पिछले कुछ वर्षों में लोगों की समस्या का समाधान खोजने में एक प्रभावी साधन के रूप में विकसित हुई है.

मुर्मू ने कहा कि पहाड़ी राज्य की भौगोलिक स्थिति से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद राज्य ने सभी मानकों पर अच्छा प्रदर्शन किया है. 1987 में पूर्ण राज्य का दर्जा हासिल करने के बाद मिजोरम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा.

पूर्वोत्तर क्षेत्र के सभी राज्यों को भारत का ‘अष्टरत्न’ बताया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कहा कि सरकार पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास को प्रतिबद्ध है. उन्होंने पूर्वोत्तर क्षेत्र के सभी राज्यों को भारत का ‘अष्टरत्न’ बताया. सिक्किम के पूर्व एवं दक्षिणी जिलों में राज्य और केंद्र प्रायोजित विभिन्न योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास और उद्घाटन करते हुए मुर्मू ने कहा कि भारत सरकार ने पूर्वोत्तर राज्यों के बीच संपर्क बढ़ाने, शिक्षा और कृषि क्षेत्रों को बेहतर बनाने के लिए बुनियादी ढांचा क्षेत्र की परियोजनाएं शुरू की हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जांच में खुलासा- मोरबी पुल मरम्मत के लिए मिले 2 करोड़ में से खर्च किए गए सिर्फ 12 लाख रुपये

Share on Social Mediaमोरबी पुल हादसे की जांच में हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है. जांच के अनुसार जिस ओरेवा कंपनी को पुल की मरम्मत की जिम्मेदारी दी गई थी, उसने मिली धनराशि का मात्र 6 फीसदी ही खर्च किया. टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार अहमदाबाद स्थित ओरेवा […]

You May Like