सिंगापुर में भी यूपीआई की आज से सुविधा

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 43 Second

भारत और सिंगापुर के बीच मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से तुरंत धन भेजने की सुविधा का आज उद्घाटन किया जाएगा. सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक इस सुविधा के लिए दोनों देशों के पेमेंट सिस्टम मिलकर काम करेंगे.

भारत की यूपीआई और सिंगापुर की पे नॉउ डिजिटल भुगतान प्रणालियों को जोड़ने का औपचारिक उद्घाटन 21 फरवरी को किया जाएगा. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए जुड़ेंगे. सेवा का उद्घाटन भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास और सिंगापुर के बैंकिंग विनियामक मॉनेटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर यानि एमएएस के प्रबंध निदेशक रवि मेनन द्वारा किया जाएगा.

इसके बाद दोनों देशों के बीच रकम का तुरंत और कम लागत पर हस्तांतरण किया जाना संभव हो सकेगा. साथ ही इससे सिंगापुर में भारतीय प्रवासियों, विशेष रूप से प्रवासी कामगारों और छात्रों को सिंगापुर से भारत में और भारत से सिंगापुर में तुरंत और कम लागत पर पैसे का हस्तांतरण करने में भी मदद मिलेगी.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोशल मीडिया पर भिड़ीं आईएएस-आईपीएस

Share on Social Mediaबेंगलुरु . कर्नाटक में दो वरिष्ठ महिला अधिकारी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से भिड़ गईं. इनमें से एक डी. रूपा भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और दूसरी रोहिणी सिंधुरी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) हैं. रूपा कर्नाटक हस्तशिल्प विकास निगम की प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि […]

You May Like