सत्ता मिली तो हर पंचायत को 1 करोड़ देंगे राहुल गांधी

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 41 Second

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वादा किया कि कर्नाटक में उनकी पार्टी की सरकार बनने पर हर ग्राम पंचायत को एक करोड़ रुपये और कल्याण कर्नाटक क्षेत्र को पांच हजार करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे.

बारिश के बीच, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने एक चुनावी रैली को संबोधित किया, जहां उन्होंने सरकारी विभागों में 50 हजार रिक्त पदों को भरने का वादा किया. राहुल ने कलबुर्गी जिले में कहा, हम इस क्षेत्र के लिए पांच हजार करोड़ रुपये आवंटित करेंगे. प्रत्येक ग्राम पंचायत को एक करोड़ रुपये मिलेंगे.

बारिश में भीगे हुए राहुल गांधी ने कलबुर्गी जिले में कहा, “ हम इस क्षेत्र के लिए 5,000 करोड़ रुपये आवंटित करेंगे. प्रत्येक ग्राम पंचायत को एक करोड़ रुपये मिलेंगे.” कल्याण कर्नाटक क्षेत्र में बीदर, यादगीर, रायचूर, कोप्पल, कलबुर्गी, बल्लारी और विजयनगर जिले शामिल हैं. उन्होंने कहा कि वह बल्लारी में परिधान पार्क स्थापित करने का वादा करते हैं. सत्ताधारी पार्टी की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि बल्लारी “40 फीसदी चोरी” के केंद्र में था और “जितनी चोरी भाजपा ने बल्लारी में की, उतनी चोरी यहां किसी और ने नहीं की होगी.”

राहुल गांधी ने कहा, “ इस चोरी से बल्लारी के लोगों को भारी नुकसान हुआ. अब यहां सबसे बड़ा बदलाव होगा. सिर्फ चुनाव में नहीं, बल्कि आपके जीवन में.” उन्होंने ‘भविष्यवाणी’ भी की कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सिर्फ 40 सीट मिलेंगी, क्योंकि उसे “ यह संख्या पसंद है.” गांधी ने आरोप लगाया कि कर्नाटक में भाजपा सरकार के मंत्रियों ने ठेकेदारों से लोक निर्माण के कार्यों के लिए 40 प्रतिशत कमीशन वसूला है, इसलिए, पार्टी को 40 से अधिक सीट नहीं मिलेंगी, जबकि कांग्रेस 150 सीट जीतकर अगली सरकार बनाएगी.

कल्याण कर्नाटक क्षेत्र में बीदर, यादगीर, रायचूर, कोप्पल, कलबुर्गी, बल्लारी और विजयनगर जिले शामिल हैं. उन्होंने भविष्यवाणी की कि सत्तारूढ़ भाजपा को सिर्फ 40 सीट मिलेंगी, क्योंकि उसे यह संख्या पसंद है. उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक में भाजपा सरकार के मंत्रियों ने ठेकेदारों से लोक निर्माण के कार्यों के लिए 40 प्रतिशत कमीशन वसूला, इसलिए, पार्टी को 40 से अधिक सीट नहीं मिलेंगी, जबकि कांग्रेस 150 सीट जीतकर अगली सरकार बनाएगी.

उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल ने विपक्षी दलों के विधायकों को खरीदा. उन्होंने कहा कि हम सरकार बनाने जा रहे हैं. हमारी पार्टी को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

PM मोदी के खिलाफ विवादित बयान पर मल्लिकार्जुन खड़गे पर मुकदमा दर्ज होे भाजपा

Share on Social Mediaभाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है. पार्टी के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी के लिए खड़गे पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की. साथ ही कर्नाटक में […]

You May Like