ISRO के नए सैटेलाइट ने भेजीं तस्वीरें

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

26 नवंबर को लॉन्च किए गए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठ ( ISRO) के अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट-06 ने तस्वीरें भेजना शुरू कर दिया है. राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने बुधवार को तस्वीरों को जारी किया. वहीं तस्वीर में गुजरात का भुज और अहमदाबाद क्षेत्र मार्क करके दिखाया गया है.

इसरो ने अपने बेंगलुरु मुख्यालय में सैटेलाइट द्वारा ली गई तस्वीरों को ट्विटर पर साझा किया. सैटेलाइट ने 29 नवंबर को पहली तस्वीर ली. वहीं अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट-06 (EOS-06) ने हिमालय क्षेत्र, गुजरात के कच्छ क्षेत्र और अरब सागर को कवर करते हुए तस्वीरें ली हैं.

इसरो ने बयान जारी कर कहा कि तस्वीरें ओशन कलर मॉनिटर (OCM) और सी सरफेस टेम्परेचर मॉनिटर (SSTM) सेंसर (ऑन बोर्ड EOS-06) द्वारा लिए जाते हैं. आगे कहा कि छवियों को इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ, सैटेलाइट सेंटर के निदेशक एम शंकरन और एनआरएससी के निदेशक प्रकाश चौहान की उपस्थिति में जारी किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<strong>मोहब्बत का कत्ल: बैंक कर्मी युवती की हत्या, प्रेमी हिरासत में</strong>

Share on Social Mediaरायपुर. बैंक कर्मी युवती हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने हत्या के आरोपी को चलती ट्रेन से दबोच लिया है. बीते दिनों तनु कुर्रे का अधजला शव ओड़िशा के बलांगीर जिले के तुरईकेला जंगल में मिला था. जिसके बाद पुलिस ने सरगर्मी […]