कर्नाटक के रूझानों से कांग्रेस में जश्न

Share on Social Media

देशभर में प्रदेश कांग्रेस कार्यालयों पर जश्न की तैयारी कर रही है. रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है. पार्टी कार्यालय के बाहर कांग्रेस के कार्यकर्ता और समर्थक जश्न मना रहे हैं.

कर्नाटक में कांग्रेस अपनी पार्टी की जीत को देखते नेता खुशी से गदगद हो गए हैं. अब इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा, “बीजेपी मुक्त दक्षिण भारत.”

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, “हिमाचल जीते अब कर्नाटक जीते, मतलब हिमालय से लेकर समुद्र तक कांग्रेस की सरकार है. बीजेपी को एहसास हो गया था कि हम हारने वाले हैं. बीजेपी के लोग मोदी की जगह योगी योगी करने लगे बुलडोजर करने लगे. ये दिखाता है कि मोदी मैजिक ख़त्म हो गया है.  इस जीत के लिए सबको बधाई, कर्नाटक की जनता ने जो फैसला दिया है उससे ये स्पष्ट हो गया है कि बजरंगबली कांग्रेस के साथ हैं. बीजेपी से हमने बड़े राज्य छीने हैं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधायक विकास उपाध्याय ने जनता क्वार्टर लाईन चौबे कॉलोनी में स्वीकृत डामरीकरण एवं सी.सी. रोड निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन

Share on Social Mediaरायपुर . संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने आज स्वामी आत्मानंद वार्ड क्र.39 अन्तर्गत जनहित को लेकर जनता क्वार्टर लाईन चौबे कॉलोनी में स्वीकृत डामरीकरण एवं सी.सी. रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया, साथ ही अधिकारियों को शीघ्र कार्य पूर्ण कराने दिशा-निर्देश दिये एवं शहीद […]

You May Like