राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में किया ध्वजारोहण, परेड का निरीक्षण कर सलामी ली

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

रायपुर. राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज सुबह राजभवन में ध्वजारोहण किया. उन्होंने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली. राज्यपाल ने इस अवसर पर राजभवन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों, उनके परिजनों तथा बच्चों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी. राज्यपाल ने बच्चों को चॉकलेट भी बांटे.

समारोह में राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, राज्यपाल के विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव, राज्यपाल के उपसचिव दीपक अग्रवाल, एडीसी द्वय श्री विवेक शुक्ला तथा मेजर सिद्धार्थ सिंह सहित राजभवन सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा उनके परिवार के सदस्यगण उपस्थित थे. राजभवन में आयोजित परेड का नेतृत्व परेड कमाण्डर सौरभ उइके ने किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण, प्रदेशवासियों को दी बड़ी सौगात

Share on Social Mediaमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया. इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की है. 1. अगले वित्तीय वर्ष से बेरोजगारों को हर महीने बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा . 2. आगामी वित्तीय वर्ष से बस्तर संभाग, सरगुजा संभाग और प्रदेश […]

You May Like